Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-30

Seraikela Road Accident: राजनगर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, मजदूर की मौत

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना से करीब 500 मीटर दूर होंडा शोरूम के पास रविवार देर रात करीब 1 बजे सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े बांस लदे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बांस उतारने में लगे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, अन्य मजदूरों को हल्की चोटें आई हैं.

ट्रक से बांस उतार रहे थे मजदूर
जानकारी के अनुसार, मजदूर बांस लदे ट्रक की रस्सी खोलकर बांस उतारने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर वहां पहुंचा और ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के भंडारसोल निवासी नीलकंठ जाना ट्रेलर की चपेट में आ गए. उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे में शामिल ट्रेलर का नंबर JH10DJ 4827 है.



ट्रेलर चालक मौके से फरार
घटना की जानकारी मिलने के बाद राजनगर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक के शव के साथ दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया. वहीं, हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया. रविवार सुबह करीब 9 बजे मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया. मृतक के परिजनों ने ट्रेलर मालिक से उचित मुआवजे की मांग की है. साथ ही प्रशासन से मामले में न्याय दिलाने की अपील की है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !