Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-19

Simdega News : सिमडेगा में कचरा ट्रांसपोर्ट स्टेशन हटाने की मांग तेज, बीमारी फैलने की आशंका

Simdega News : सिमडेगा नगर परिषद क्षेत्र में कचरा ट्रांसपोर्ट स्टेशन को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। नगर परिषद के उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल रिंकू ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर कचरा ट्रांसपोर्ट स्टेशन को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है। उनका कहना है कि मौजूदा स्थान पर कचरा जमा होने से आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
रिहायशी इलाके और बाजार के बीच बना है ट्रांसपोर्ट स्टेशन
ज्ञापन में बताया गया है कि वार्ड संख्या-12 स्थित गुलजार गली बाजार टांड पथ के किनारे बने कचरा ट्रांसपोर्ट स्टेशन पर पूरे शहर से एकत्रित कचरा लाकर जमा किया जाता है। इसके आसपास कई आवासीय परिसर स्थित हैं। कचरे से उठने वाली दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा इसी स्थान के पास शहर का प्रमुख साप्ताहिक बाजार सोमवार और गुरुवार को लगता है, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण और व्यापारी पहुंचते हैं। ऐसे में संक्रमण और बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ रही है।
वैकल्पिक स्थान पर शिफ्ट करने की मांग
नगर परिषद उपाध्यक्ष ने उपायुक्त से मांग की है कि कचरा ट्रांसपोर्ट स्टेशन को किसी उपयुक्त वैकल्पिक स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके और स्वच्छता व्यवस्था भी प्रभावित न हो। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !