Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-17

Simdega Snake Bite: सिमडेगा में सांप के डसने से 12 साल के बच्चे की मौत

Simdega Snake Bite: झारखंड के सिमडेगा में जहरीले सांप के डसने से 12 साल के बच्चे की मौत हो गई. घटना बांसजोर प्रखंड के कुलामारा गांव की है. इलाज के दौरान बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान दामोदर प्रधान के बेटे रन्थू प्रधान के रूप में हुई है. सांप के डसने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी थी. परिजन उसे तुरंत बीरमित्रापुर अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने इलाज की कोशिश की, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी.

परिवार का रो रोकर बुरा हाल
बच्चे की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. घटना की खबर मिलने पर जिला परिषद सदस्य सामरोम पॉल टोपनो भी परिवार से मिलने पहुंचे. उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया. साथ ही हर संभव सरकारी और व्यक्तिगत मदद का भरोसा दिया.

झाड़ फूंक में समय न गंवाने की अपील
जिप सदस्य ने ग्रामीणों से सर्पदंश को लेकर सावधान रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि सांप के काटने पर झाड़ फूंक में समय नहीं गंवाना चाहिए. ऐसी स्थिति में मरीज को तुरंत अस्पताल ले जाना जरूरी है. समय पर इलाज मिलने से जान बचाने की संभावना रहती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !