Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-11

Stock Market: ट्रंप के एक बयान से धड़ाम हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 800 अंक टूटा

Stock Market: कारोबारी हफ्ते की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए भारी गिरावट के साथ हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump द्वारा ईरान के शांति प्रस्ताव को खारिज करने के बाद ग्लोबल मार्केट में तनाव बढ़ गया, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी साफ दिख रहा है। 

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी टूट
सोमवार सुबह बाजार खुलते ही बीएसई सेंसेक्स 830 अंक टूटकर 76,638 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 50 भी 245 अंकों से ज्यादा फिसलकर 23,930 के करीब कारोबार करता दिखा। प्री-ओपनिंग में ही कमजोरी के संकेत मिल गए थे, लेकिन खुलते ही बिकवाली और तेज हो गई।

मिडकैप-स्मॉलकैप भी दबाव में
बाजार की गिरावट सिर्फ लार्जकैप तक सीमित नहीं रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 423 अंक टूटकर 61,487 पर और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 84 अंक गिरकर 18,623 पर पहुंच गया। टाइटन, एसबीआई, एमएंडएम, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और मारुति सुजुकी जैसे बड़े शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला।

एशियाई बाजारों में भी मिला-जुला रुख
एशियाई बाजारों में भी तनाव का असर दिखा। टोक्यो, हांगकांग और जकार्ता लाल निशान में कारोबार करते दिखे, जबकि शंघाई, बैंकॉक और सोल में हल्की बढ़त रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने पाकिस्तान के जरिए युद्ध खत्म करने और होर्मुज स्ट्रेट खोलने का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन अमेरिका की सख्त शर्तों के चलते दोनों देशों के बीच तनाव बरकरार है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !