Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-04

Stock Market: ब्रेकआउट के बाद रफ्तार पकड़ेंगे ये शेयर, 3 से 4 हफ्तों में बन सकता है मुनाफा

Stock Market: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद कुछ चुनिंदा स्टॉक्स अपने चार्ट पर मजबूती दिखा रहे हैं। टेक्निकल सेटअप के आधार पर इन शेयरों में अगले 3 से 4 हफ्तों में अच्छी तेजी की संभावना जताई जा रही है। खास बात यह है कि इन शेयरों ने अहम रेजिस्टेंस लेवल तोड़े हैं और वॉल्यूम में भी बढ़ोतरी देखी गई है, जो खरीदारी के मजबूत संकेत माने जाते हैं। Axis Direct की वीकली रिपोर्ट में ऐसे ही तीन शेयरों को शॉर्ट टर्म के लिए चुना गया है।

गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स, ट्रेंडलाइन ब्रेक के साथ नई तेजी के संकेत
Gujarat Fluorochemicals के शेयर में हाल ही में मजबूत ब्रेकआउट देखने को मिला है। इसने मीडियम टर्म की गिरती ट्रेंडलाइन को पार किया है और यह तेजी मजबूत वॉल्यूम के साथ आई है। शेयर अपने 20, 50, 100 और 200 दिन के मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है, जो इसकी टेक्निकल मजबूती दर्शाता है। 3,500–3,570 रुपये के दायरे में खरीदारी की सलाह है, जबकि 3,415 रुपये का स्टॉप लॉस रखा गया है। अगले कुछ हफ्तों में यह 3,785 से 3,920 रुपये तक जा सकता है।

अदाणी पोर्ट्स, बुलिश कैंडल और हायर हाई का ट्रेंड
Adani Ports and Special Economic Zone के शेयर में भी तेजी का मजबूत सेटअप बनता नजर आ रहा है। इसने 1,617 रुपये के आसपास के अहम रेजिस्टेंस लेवल को पार किया है और चार्ट पर बुलिश कैंडल बनी है। शेयर लगातार हायर हाई और हायर लो बना रहा है, जो अपट्रेंड का संकेत है। 1,618–1,650 रुपये के दायरे में खरीदारी की सलाह दी गई है, जबकि 1,555 रुपये का स्टॉप लॉस रखा गया है। लक्ष्य 1,790 से 1,850 रुपये तक बताया गया है।

रामकृष्ण फोर्जिंग्स, डबल बॉटम से तेजी की शुरुआत
Ramkrishna Forgings के शेयर में भी पॉजिटिव संकेत दिख रहे हैं। इसने 585 रुपये के पास डबल बॉटम पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है, जो आमतौर पर गिरावट के अंत और नई तेजी की शुरुआत का संकेत होता है। इस तरह के टेक्निकल पैटर्न निवेशकों के भरोसे को मजबूत करते हैं और आने वाले समय में तेजी की संभावना को बढ़ाते हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !