Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-06

Tatanagar Station: 10 हजार वाहनों की क्षमता वाली आधुनिक पार्किंग जल्द, DRM ने दिया आदेश

Tatanagar Station: चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक (DRM) तरुण हुरिया ने टाटानगर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य को गति देते हुए नई पार्किंग का निर्माण जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है. स्टेशन चौक से कीताडीह रोड तक वर्षों पुरानी दुकानों और घरों को हटाकर जगह खाली करा ली गई है, जहां आगामी 50 वर्षों की भीड़ को देखते हुए 10 हजार वाहनों की क्षमता वाली विशाल और आधुनिक पार्किंग बनाई जा रही है. इस नई व्यवस्था से यात्रियों को वर्तमान “इन-आउट” गेट पर लगने वाले जाम से स्थाई मुक्ति मिलेगी. इसके साथ ही, भविष्य में बर्मामाइंस गेट की ओर मल्टी-स्टोरी पार्किंग बनाने की भी योजना है ताकि स्टेशन परिसर पूरी तरह व्यवस्थित हो सके.

टाटानगर स्टेशन का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा
निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने बागबेड़ा स्थित रेलवे हाई स्कूल में नवनिर्मित मल्टी डिपार्टमेंट ट्रेनिंग सेंटर का भी जायजा लिया, जिसका उद्घाटन जल्द होने की संभावना है. इस सेंटर के शुरू होने से स्थानीय रेलकर्मियों को प्रशिक्षण के लिए सीनी, चक्रधरपुर या राउरकेला जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. टाटानगर पहुंचने से पहले डीआरएम ने सीनी और राजखरसावां स्टेशनों का भी तकनीकी निरीक्षण किया. रेलवे इंजीनियरिंग विभाग अब युद्धस्तर पर पार्किंग और नए भवन के निर्माण में जुट गया है, जिससे टाटानगर स्टेशन का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा.

यह विकास कार्य टाटानगर को केवल एक स्टेशन नहीं, बल्कि एक आधुनिक ”ट्रांसपोर्ट हब” के रूप में स्थापित करेगा. 10 हजार वाहनों की पार्किंग क्षमता किसी भी ए-वन श्रेणी के स्टेशन के लिए एक बड़ा मानक है, जो भविष्य के शहरी विस्तार और यात्री दबाव को संभालने में सक्षम होगा. वहीं, स्थानीय स्तर पर ट्रेनिंग सेंटर की शुरुआत रेलवे के “विकेंद्रीकरण” मॉडल को दर्शाती है, जिससे समय और संसाधन दोनों की बचत होगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !