Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-25

UP Jobs: यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खबर, 6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियों का ऐलान

UP Jobs: उत्तर प्रदेश में अगले छह महीने में 1 लाख और युवाओं को सरकारी नौकरी देने की तैयारी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह घोषणा लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में की. कार्यक्रम में 3,446 प्राविधिक सहायकों और 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र दिए गए. मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती में मेरिट और आरक्षण के नियमों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है. चयन प्रक्रिया को पारदर्शी रखने पर सरकार का जोर है. सीएम योगी ने कहा कि आने वाले दिनों में युवाओं को हर सप्ताह नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे. उन्होंने बताया कि पिछले करीब साढ़े नौ साल में 9.30 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है. सरकार का कहना है कि इन भर्तियों में पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई गई है.


पुरानी भर्ती व्यवस्था पर उठाए सवाल
मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले की भर्ती व्यवस्था का भी जिक्र किया. उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय भर्ती का विज्ञापन आते ही धांधली और वसूली शुरू हो जाती थी. इससे योग्य युवाओं का समय और भविष्य दोनों प्रभावित होते थे. सीएम ने कहा कि भर्ती में गड़बड़ी करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई की जा रही है.

14 दिन में परीक्षा और 14 दिन में रिजल्ट
भर्ती आयोगों और चयन बोर्डों को प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए हैं. नई व्यवस्था में 14 दिन के अंदर परीक्षा कराने की बात कही गई है. इसके बाद अगले 14 दिन में रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य रखा गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भर्ती प्रक्रिया में काफी समय लगता था. अब इसे तेजी से पूरा करने पर जोर है.

चीनी की कमी की खबरों पर भी बोले सीएम
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चीनी की कमी की खबरों को भी गलत बताया. उन्होंने कहा कि यूपी में हर महीने करीब 4 लाख टन चीनी की खपत होती है. अभी राज्य में करीब 28 लाख टन चीनी का स्टॉक है. अक्टूबर के मध्य से पेराई सत्र शुरू होने की उम्मीद है. इसके बाद चीनी का उत्पादन बढ़ने की संभावना है. अनुमान है कि उत्पादन करीब 90 लाख टन तक पहुंच सकता है. सरकार के अनुसार प्रदेश में फिलहाल चीनी की पर्याप्त उपलब्धता है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !