Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-18

Weather Report: झारखंड में मॉनसून की दस्तक: भारी बारिश की संभावना

Weather Report: झारखंड में मॉनसून ने दस्तक दे दी है, जिससे राज्य के सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना है। रांची केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो दिनों तक राज्य में भारी बारिश की संभावना है, जबकि इस हफ्ते बारिश का दौर जारी रहेगा।
19 जून को राजधानी रांची समेत रामगढ़, बोकारो, धनबाद, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में भारी बारिश की संभावना है। जबकि 20 जून को रांची समेत खूंटी, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में भारी बारिश की संभावना है।
मौसम केंद्र ने कई जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। 19 जून को हजारीबाग, कोडरमा, देवघर, गिरिडीह, जामताड़ा और सिमेडा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 20 जून को चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, धनबाद और बोकारो में ऑरेंज अलर्ट जारी है।
मौसम वैज्ञानिक ने वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि काले बादल उमड़ने पर मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी, इसलिए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक बारिश लोहरदगा में 144 एमएम, रांची में 128 एमएम, सरायकेला में 124 एमएम और धनबाद में 116 एमएम दर्ज किया गया। जबकि जमशेदपुर में 49.7 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मानसून ने पूरे झारखंड को कवर कर लिया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर के कुछ और हिस्सों, गुजरात के शेष हिस्सों, राजस्थान के कुछ हिस्सों, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और झारखंड के बाकी बचे हिस्से के साथ-साथ बिहार के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि ज्यादा बारिश की वजह से कमजोर पेड़ों के धराशायी होने की भी संभावना रहती है, इसलिए लोगों को पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !