Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-05

Jharkhand News: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत उपायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Jharkhand: रामगढ़ जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन विषय के तहत 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

 इसी क्रम में सोमवार को समाहरणालय परिसर में उपायुक्त, रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक 

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक, अजय कुमार के साथ संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजनों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे।

दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम कर सकते हैं

उपायुक्त ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है। हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाना तथा यातायात नियमों का पालन कर हम दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !