Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-05

Bokaro News: बीएसएल विस्तार और बीजीएच सुपरस्पेशलिटी की मांग को लेकर बोकारो के 10 हजार छात्रों ने पीएम को लिखा पोस्टकार्ड

Bokaro: बोकारो स्टील प्लांट के वर्षों से अटके विस्तारीकरण कार्य और बोकारो जनरल अस्पताल को सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में परिवर्तित करने की मांग को लेकर अब शहर के छात्र खुलकर सामने आ गए हैं। इस जनहित से जुड़े मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से बोकारो के लगभग दस हजार स्कूली विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट किया है।

विद्यार्थियों पोस्टकार्ड के माध्यम से मांग रखी

इस जन-जागरूकता अभियान का संचालन अभियान संयोजक कुमार अमित के नेतृत्व में किया गया। अभियान में बोकारो के विभिन्न निजी एवं सरकारी विद्यालयों जैसे दिल्ली पब्लिक स्कूल, चिन्मया विद्यालय, डीएवी, अयप्पा स्कूल और बोकारो पब्लिक स्कूल के कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के छात्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। विद्यार्थियों ने अपने पोस्टकार्ड के माध्यम से बोकारो स्टील प्लांट के विस्तार को शीघ्र लागू करने और बोकारो जनरल अस्पताल को सुपरस्पेशलिटी चिकित्सा संस्थान का दर्जा देने की मांग रखी।

स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर

अभियान संयोजक कुमार अमित ने बताया कि यह पहल बीते कई महीनों से हस्ताक्षर अभियान के रूप में चल रही है। उन्होंने कहा कि आज के ये विद्यार्थी आने वाले समय में रोजगार की मुख्यधारा में प्रवेश करेंगे और यदि बोकारो स्टील प्लांट का विस्तार होता है तो स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे। उन्होंने इस अभियान में सहयोग देने वाले स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों की भूमिका की सराहना की।
इस अभियान को सफल बनाने में डॉ. राधाकृष्णन सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स बोकारो के अध्यक्ष सूरज शर्मा, दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. ए.एस. गंगवार सहित कई विद्यालय प्रमुखों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

कुमार अमित के अनुसार, अब तक करीब 40 हजार लोग प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर अपनी बात रख चुके हैं। बोकारो के नागरिकों को आशा है कि केंद्र सरकार इस व्यापक जन-अपील को गंभीरता से लेगी और बोकारो के औद्योगिक विस्तार तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में ठोस निर्णय करेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !