Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-05

Seraikela News: सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को उप विकास आयुक्त ने किया रवाना

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है.


जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के अधिकांश मामलों में यातायात नियमों की अनदेखी प्रमुख कारण होता है, अतः नागरिकों में नियमों के प्रति स्वैच्छिक अनुपालन विकसित करना आवश्यक है. उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट का अनिवार्य प्रयोग, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट के उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाने, नशे की अवस्था में वाहन परिचालन से परहेज करने एवं नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न देने की अपील की.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !