Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-05

Seraikela News: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत जागरूकता वाहन द्वारा ग्राम पंचायतों में प्रचार–प्रसार

Seraikela News: सरायकेला-खरसावाँ जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को सरायकेला प्रखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जागरूकता रथ के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान संचालित किया गया।


जागरूकता रथ द्वारा लोगों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। पंपलेट वितरण के माध्यम से लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाने, नशे की अवस्था में वाहन परिचालन से परहेज करने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने और नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न देने संबंधी संदेश दिए गए।

अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार व्यवहार विकसित करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। जिला परिवहन विभाग द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे स्वयं यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !