Seraikela News: सरायकेला जिले के गम्हारिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गंजिया गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित होने से दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई है। हो गया। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया
मिली जानकारी के अनुसार, उज्जवलपुर से सामरोम की ओर जा रहा द्वारका प्रसाद महतो का ट्रैक्टर करीब शाम 4:30 बजे अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तेज झटके के कारण ट्रैक्टर पर सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं।
मौके पर ही दो की मौत
हादसे में ट्रैक्टर चालक रामेश्वर हेम्ब्रम और फागू हंसदा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर पर सवार तीन अन्य लोग इस हादसे में घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही गंजिया टीओपी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
गांव में पसरा मातम
सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की खबर फैलते ही मृतकों के गांव महतान डीह में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है, वहीं स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने की मांग की है।