Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-06

Jamshedpur Fire Incident: परसुडीह के बंद मकान में लगी भीषण आग, कीताडीह मदरसा के पास चार घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Jamshedpur: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में कीताडीह मदरसा के समीप स्थित एक बंद मकान में मंगलवार की सुबह भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह मकान टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारी नोमान का बताया जा रहा है। घटना के वक्त घर पूरी तरह बंद था और अंदर कोई मौजूद नहीं होने के कारण आग का समय पर पता नहीं चल सका।

लोगों ने प्रयास किया आग बुझाने का 

स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब छह बजे घर से धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दरवाजा खोलने पर देखा गया कि आग पूरे घर में फैल चुकी थी। हालात को देखते हुए मदरसा के बच्चों और मोहल्ले के लोगों ने तुरंत पानी की मोटर लगाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। फायर ब्रिगेड को सूचना देने की कोशिश की गई, लेकिन किसी कारण संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग तड़के लगभग चार बजे लगी

सूचना मिलने पर गृह मालिक के भांजे मोहम्मद मिनाजुद्दीन भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग तड़के लगभग चार बजे लगी होगी। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। उन्होंने बताया कि घर में रखा लगभग सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है। सोने-चांदी के जेवर, फर्नीचर, अलमीरा, कपड़े, जरूरी दस्तावेज और प्रमाण पत्र समेत कई कीमती वस्तुएं आग की भेंट चढ़ गईं, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

मकान काफी समय से बंद था

बताया जा रहा है कि इस मकान में पहले रिजवान नामक व्यक्ति रहते थे, लेकिन वर्तमान में परिवार धतकीडीह में रह रहा है। मकान काफी समय से बंद था, इसी कारण आग की जानकारी देर से मिल सकी। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आग को आसपास के घरों तक फैलने से रोक लिया गया। घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !