Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-06

Jharkhand News: स्टेट बार काउंसिल चुनाव की तारीख तय, 12 मार्च को होगा मतदान

Jharkhand News: झारखंड के वकीलों के बीच लंबे समय से जिस चुनावी प्रक्रिया का इंतजार था, उस पर अब स्थिति साफ हो गई है. झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने नई कमेटी के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है और इसके साथ ही राज्यभर में अधिवक्ताओं की सियासी सरगर्मी भी तेज हो गई है.

12 मार्च को नई कमेटी के लिए मतदान
झारखंड स्टेट बार काउंसिल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 12 मार्च को नई कमेटी के लिए मतदान कराया जाएगा. इस चुनाव में राज्य के सभी जिलों के वकील अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुरूप इस बार पूरी चुनाव प्रक्रिया कराई जा रही है, जिसके लिए जिलों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. चुनाव कार्यक्रम के तहत उम्मीदवार 10 और 11 फरवरी को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. स्टेट बार काउंसिल के कुल 23 सदस्यों के चुनाव के लिए राज्यभर के करीब 18 हजार से अधिक वकील मतदान करेंगे. इस चुनाव में 7 सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखी गई हैं, जबकि शेष सीटों पर पुरुष वकील अपनी दावेदारी पेश करेंगे.

चुनाव की तारीख घोषित होते ही संभावित उम्मीदवार सक्रिय हो गए हैं और अलग-अलग जिलों में बैठकों का दौर शुरू हो चुका है. फिलहाल झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण हैं और चुनाव के बाद नई कमेटी का गठन किया जाएगा.

सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत चुनाव
स्टेट बार काउंसिल का यह चुनाव न केवल संगठनात्मक बदलाव का अवसर है बल्कि वकीलों से जुड़े मुद्दों की दिशा भी तय करेगा. सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत हो रहा यह चुनाव पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिहाज से अहम माना जा रहा है. चुनावी नतीजों से यह भी स्पष्ट होगा कि अधिवक्ता समुदाय किस तरह के नेतृत्व पर भरोसा जताता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !