Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-06

Ex-Union Minister Death: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का निधन, 81 वर्ष की उम्र में पुणे में ली अंतिम सांस

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश कलमाड़ी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वे 81 वर्ष के थे। उनके निधन से राजनीतिक और खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार सुरेश कलमाड़ी को इलाज के लिए पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे अंतिम सांस ली।


अंतिम संस्कार दोपहर 3:30 बजे होगा

कलमाड़ी के आधिकारिक कार्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि उनका पार्थिव शरीर दोपहर 2 बजे तक एरंडवणे स्थित कलमाड़ी हाउस में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार दोपहर 3:30 बजे पुणे के वैकुंठ श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

सुरेश कलमाड़ी का जन्म

सुरेश कलमाड़ी का जन्म 1 मई 1944 को हुआ था। वे पुणे लोकसभा सीट से तीन बार सांसद चुने गए और लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी में एक प्रभावशाली नेता के रूप में सक्रिय रहे। अपने राजनीतिक करियर के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार में रेल राज्य मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा

राजनीति के अलावा सुरेश कलमाड़ी को खेल प्रशासन के क्षेत्र में भी विशेष पहचान मिली। वे भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष रहे और खेलों के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाई। वर्ष 2010 में दिल्ली में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स की आयोजन समिति के चेयरमैन के रूप में भी उन्होंने कार्य किया, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रहे।

उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित हुई

सुरेश कलमाड़ी के निधन को भारतीय राजनीति और खेल जगत के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। उनके समर्थक, पार्टी नेता और कई गणमान्य व्यक्तियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !