Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-06

Jamshedpur News: नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, मानगो नगर निगम कार्यालय के समक्ष दिया धरना

Jamshedpur: नगर निकाय चुनाव को लेकर पूरे झारखंड में सियासी माहौल गरमा गया है। नगर निकाय चुनाव अविलंब कराने, दलीय आधार पर चुनाव कराने और ईवीएम के माध्यम से मतदान की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी राज्यभर में आंदोलन कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मानगो नगर निगम कार्यालय के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने धरना-प्रदर्शन किया तथा राज्यपाल के नाम तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।

राज्य सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

धरना स्थल पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जानबूझकर नगर निकाय चुनाव को टाल रही है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर हो रही है।

भाजपा नेता अभय सिंह ने सरकार पर तीखा हमला

भाजपा नेता अभय सिंह ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव समय पर कराना सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है। चुनाव को टालना संविधान और लोकतंत्र दोनों का अपमान है। उन्होंने कहा कि ईवीएम से मतदान और मतगणना की प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और भरोसेमंद होती है, इसके बावजूद सरकार चुनाव कराने से बच रही है, क्योंकि उसे जनता के जनादेश का डर है।



अभय सिंह ने आगे कहा

अभय सिंह ने आगे कहा कि बिना चुनी हुई नगर निकाय के विकास संभव नहीं है। जनप्रतिनिधियों के अभाव में विकास योजनाएं ठप पड़ी हैं। गांव से लेकर शहर तक जनता परेशान है, लेकिन सरकार इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है।

भाजपा नेताओं ने दी चेतावनी

भाजपा नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र ही नगर निकाय चुनाव की घोषणा नहीं की, तो इस आंदोलन को पूरे झारखंड में और तेज किया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !