Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-06

Jamshedpur News: 12 जनवरी तक चलेगा नशा उन्मूलन जागरूकता अभियान : डालसा सचिव

Jamshedpur: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिले में 5 जनवरी से 12 जनवरी तक सघन नशा उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत 5 जनवरी को नशा उन्मूलन जागरूकता रैली निकालकर की गई।

यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा), जमशेदपुर के सचिव कुमार शौरव त्रिपाठी ने न्याय सदन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी।

डालसा सचिव ने बताया कि यह अभियान नालसा स्कीम–2025 (ड्रग फ्री इंडिया) के तहत सप्ताहव्यापी रूप से संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत 6 जनवरी को बिष्टुपुर स्थित पीएम मॉल, टाटानगर रेलवे स्टेशन, करानडीह समेत अन्य स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

उन्होंने बताया कि 7 जनवरी को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पीएलवी (पैरा लीगल वॉलंटियर्स) एवं सिविल सोसायटी के सहयोग से नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा स्कूल एवं कॉलेजों में लेख लेखन एवं चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन कर विद्यार्थियों को नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कुमार शौरव त्रिपाठी ने कहा कि इस अभियान में विभिन्न सरकारी विभागों का भी सक्रिय सहयोग मिल रहा है। चिन्हित नशा पीड़ितों को नशा मुक्ति केंद्रों में भेजकर सुधार की प्रक्रिया अपनाई जाएगी, वहीं नशा छोड़ चुके लोगों के पुनर्वास की भी व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवा वर्ग नशे का सबसे बड़ा शिकार हो रहा है, जिसे ध्यान में रखते हुए इस वर्ग को लक्षित कर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !