Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-06

Kandra News: कांड्रा में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई, दो ओवरलोडेड हाइवा जब्त

Kandra News: कांड्रा थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध औचक जांच अभियान चलाया गया. जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति के नेतृत्व में जिला खनन विभाग द्वारा कांड्रा-टाटा मार्ग पर जांच की गई, जिसमें दो ओवरलोडेड वाहनों (क्रमांक: JH05BS-2996 एवं JH01DB-2401) को जब्त किया गया.



अवैध खनन, भंडारण और परिवहन को बर्दाश्त नहीं
जब्त वाहनों को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत संबंधित थाना को सुपुर्द किया गया है और प्रकरण में नियमानुसार अग्रेत्तर विधिक कार्रवाई की जा रही है. जिला खनन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन, भंडारण और परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !