Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-06

Seraikela News: चौका में जागरूकता अभियान और सामुदायिक सेवा

Seraikela News: पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देशानुसार, चौका थाना और SSB मतकमडीह ने संयुक्त रूप से ग्राम बनसा में जागरूकता अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान, डायन बिसाही, डायल 112, सड़क सुरक्षा और अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध संबंधित विषयों पर ग्रामीणों को जानकारी दी गई.

चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार और SSB मतकमडीह ने ग्रामीणों को अफीम के दुष्प्रभाव, डायन बिसाही, डायल 112 और सड़क सुरक्षा के बारे में बताया. उन्होंने ग्रामीणों को इन विषयों पर जागरूक रहने और आवश्यक जानकारी प्रशासन को देने के लिए प्रेरित किया.

इसके अलावा, सामुदायिक पुलिसिंग और सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत करीब 100 जरुरतमंद लोगों को कम्बल, बच्चों को पुस्तक, कलम और चॉकलेट, और खिलाड़ियों को फुटबॉल वितरित किए गए. इस अवसर पर ग्रामीणों ने पुलिस और SSB की इस पहल की सराहना की और आगे भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की अपील की.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !