Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-06

Jamshedpur News: नववर्ष पर AISMJWA पदाधिकारियों की डीआईजी मो. अर्शी से शिष्टाचार मुलाकात

Jamshedpur News: ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AISMJWA) के पदाधिकारियों ने नववर्ष के अवसर पर बुधवार को रांची में डीआईजी (होमगार्ड) मो. अर्शी से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान एसोसिएशन की ओर से उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं और संगठन की गतिविधियों को लेकर औपचारिक चर्चा हुई.


मुलाकात के दौरान डीआईजी मो. अर्शी ने सरायकेला-खरसावां के एसपी रहते हुए कोरोना काल में आयोजित उस सम्मान समारोह को याद किया, जिसमें पुलिस, प्रेस और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयास से कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया गया था. उन्होंने कहा कि AISMJWA और सरायकेला-खरसावां पुलिस के सहयोग से आयोजित वह कार्यक्रम अपने आप में अनोखा और अविस्मरणीय था, जो पुलिस-प्रेस और पब्लिक के समन्वय का बेहतरीन उदाहरण बना.

एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने डीआईजी मो. अर्शी को एक बार फिर जमशेदपुर आने का आमंत्रण देते हुए कहा कि भविष्य में इसी तरह का एक और कार्यक्रम शीघ्र आयोजित किया जाएगा.

गौरतलब है कि डीआईजी मो. अर्शी न केवल एक चर्चित और मीडिया फ्रेंडली पुलिस पदाधिकारी के रूप में जाने जाते हैं, बल्कि वे एक अच्छे गायक भी हैं. झारखंड के विभिन्न जिलों में पदस्थापना के दौरान उन्होंने कई अवसरों पर अपनी गायकी से लोगों का दिल जीता है. हाल ही में उन्हें सिमडेगा के एसपी पद से पदोन्नत कर डीआईजी (होमगार्ड) बनाया गया है.

इस अवसर पर AISMJWA की ओर से प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद सईद, जमशेदपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, पश्चिमी सिंहभूम के पूर्व जिला महासचिव सुजीत साहू और सोमनाथ बैठा उपस्थित थे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !