Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-06

Dhanbad News: नववर्ष की बड़ी सौगात, गया पुल-चोड़कारन मार्ग को मिली हरी झंडी, धनबादवासियों को जाम से जल्द मिलेगी राहत

Dhanbad: धनबाद में नववर्ष की शुरुआत एक बड़ी खुशखबरी के साथ हुई है। लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे गया पुल-चोड़कारन मार्ग के निर्माण का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। हाजीपुर जोन की ओर से इस महत्वपूर्ण परियोजना को एनओसी मिल जाने के बाद धनबादवासियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद और मजबूत हो गई है। 


धनबाद से हाजीपुर भेजा गया

इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को लेकर धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने इस गंभीर समस्या को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष उठाया था। सांसद की पहल के बाद रेल प्रशासन हरकत में आया और हाजीपुर के जीएम छत्रशाल सिंह के साथ लगातार संवाद और समन्वय स्थापित किया गया। जानकारी के अनुसार, गया पुल का डिजाइन पहले धनबाद से हाजीपुर भेजा गया था। 

भीषण ट्रैफिक जाम से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद

इसके बाद तकनीकी प्रक्रिया के तहत डिजाइन को बनारस स्थित बीआईटी से तैयार एवं परीक्षण कराया गया। सभी तकनीकी पहलुओं की जांच के बाद हाजीपुर जोन ने डिजाइन को मंजूरी देते हुए एनओसी जारी कर दी। एनओसी मिलने के साथ ही अब परियोजना के क्रियान्वयन का मार्ग पूरी तरह प्रशस्त हो गया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, निर्माण कार्य बहुत जल्द शुरू किया जाएगा और इसे तय समय-सीमा में पूरा करने की योजना है। इसके पूरा होते ही गया पुल क्षेत्र में लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है। 

गतिविधियों को भी गति मिलेगी

सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि यह परियोजना धनबाद की यातायात व्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इससे आम जनता को सुविधा मिलेगी, साथ ही औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। 

यातायात व्यवस्था को नई दिशा देगी

स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में भी इस फैसले को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि गया पुल क्षेत्र का जाम वर्षों से एक बड़ी समस्या रहा है और इस मार्ग के बन जाने से धनबाद शहर की कनेक्टिविटी और आवागमन कहीं अधिक सुगम हो जाएगा। नए साल में मिली यह मंजूरी धनबाद के विकास की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है, जो आने वाले समय में शहर की यातायात व्यवस्था को नई दिशा देगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !