Jamshedpur News: मानगो थाना क्षेत्र के आज़ादनगर नंबर-2 इलाके में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने गौवंश तस्करी के एक मामले का खुलासा किया. यह घटना आज सुबह करीब सुबह 2 बजे की है.जानकारी के अनुसार मानगो पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में गौवंशों को क्रूरता से बांधकर अवैध रूप से ले जाया जा रहा है.सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया.
कार में भर कर ले जाये जा रहे थे गौवंश
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि कार संख्या (JH05CC 1300) में पांच गौवंशों को बेहद अमानवीय हालत में ठूंसकर रखा गया था. प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ कि इन्हें तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था.साथ ही पुलिस जांच में एक और गंभीर तथ्य सामने आया है की वाहन पर लगा रजिस्ट्रेशन नंबर भी फर्जी है, जिससे तस्करी की साजिश और गहरी होने की आशंका जताई जा रही है.
ड्राइवर हिरासत में, गौवंश सुरक्षित
पुलिस ने मौके पर ही वाहन चालक को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही इस तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान और तलाश की जा रही है.
इसके अलावा बरामद किए गए सभी गौवंशों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है.पुलिस का कहना है कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.साथ ही मानगो पुलिस सहज़ तरीके से पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और जल्द ही और खुलासे होने की संभावना है.