Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-07

Koderma Incident: शादी की खुशियां मातम में बदली, युवक की मौत पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Koderma: डोमचांच थाना क्षेत्र के बगडो गांव में उस वक्त कोहराम मच गया, जब 22 वर्षीय युवक रामबचन साव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिस घर में आगामी 20 फरवरी को शहनाई बजने वाली थी और रामबचन दूल्हा बनने वाला था, वहां अब परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसा या हत्या परिजनों ने उठाए सवाल

शुरुआती तौर पर इसे सड़क दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन मृतक के परिजनों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। परिजनों का स्पष्ट आरोप है कि रामबचन की सुनियोजित हत्या की गई है। इस मामले में उन्होंने राहुल नामक युवक को मुख्य आरोपी बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस पर सुस्त जांच का आरोप, थाने में धरना

परिजनों का गुस्सा पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी फूट पड़ा। उनका आरोप है कि पुलिस मामले की जांच में ढिलाई बरत रही है और आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। न्याय की मांग को लेकर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने डोमचांच थाना परिसर में धरना दिया। 

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि

मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच हो।, नामजद आरोपी राहुल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।घटना के पीछे की सच्चाई जल्द सामने लाई जाए।फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और स्थिति को देखते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !