Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-07

Adityapur Crime News: आदित्यपुर में हत्या का मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Adityapur Crime News: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर स्थित जंगल में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मृतक की पहचान संदीप महतो के रूप में हुई है, जिसका गुमशुदगी का रिपोर्ट उसके पिता सुखलाल महतो ने गम्हरिया थाना में दर्ज करवाया था.

ये हुए गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देशानुसार गठित एक दल ने आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की और अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर तकनीकी सहायता और मानवीय साक्ष्य के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में विकास चंद्र महतो, संदीप प्रमाणिक उर्फ फटिक प्रमाणिक और गौरगों कालिंदी शामिल हैं.

ये सामान हुए बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू, सीएनजी टेंपो, गैता, कुदाली, एक कीपैड मोबाइल और एक एंड्राइड मोबाइल बरामद किया है. साथ ही, घटना स्थल से मृतक का मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !