Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-07

Jamshedpur News:नगर निकाय चुनाव की मांग को लेकर भाजपा का जुगसलाई में धरना, सरकार पर लोकतंत्र कमजोर करने का आरोप

Jamshedpur News:झारखंड में नगर निकाय चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को जुगसलाई नगरपालिका कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. धरने में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस दौरान नेताओं ने कहा कि नगर निकायों का कार्यकाल समाप्त हुए लगभग तीन वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक चुनाव नहीं कराए गए हैं. 

ईवीएम से और दलिए आधार पर चुनाव की मांग 
सुधांशु ओझा ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए ईवीएम सबसे बेहतर माध्यम है. उन्होंने कहा कि ईवीएम से चुनाव होने पर किसी भी प्रकार की धांधली की संभावना नहीं रहती और चुनाव प्रक्रिया पर जनता का भरोसा बना रहता है.साथ ही उन्होंने ने एक और मांग की जिसमे उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव जल्द से जल्द दलीय आधार पर कराए जाएं.

मताधिकार के हनन और शहरी विकास सवाल 
वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव टालकर जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है.उन्होंने बताया कि न्यायालय के निर्देशों के बावजूद सरकार चुनाव को लेकर गंभीर नहीं है और राजनीतिक कारणों से प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ा रही है.साथ ही शहरी क्षेत्रों की अनदेखी का भी आरोप लगाया. उनका कहना है कि नगर निकाय चुनाव नहीं होने के कारण 15वें वित्त आयोग की राशि नहीं मिल पा रही है, जिससे शहरों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं.

विकास का रोडमैप,विकसित भारत की दिशा 
भाजपा नेताओं ने कहा कि यदि वें नगर निकाय चुनाव में जीततें हैं तो शहरों के लिए 15 साल की दीर्घकालीन विकास योजना तैयार की जाएगी. इसमें सीवरेज सिस्टम, ड्रेनेज, सड़क, पार्किंग और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी.

अंत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मजबूत और चुनी हुई नगर निकाय सरकारों का होना बेहद जरूरी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !