Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-07

Editorial: अगर जन्नत है कहीं तो अमी अस्तो... डर से उम्मीद तक, कश्मीर की वापसी और पर्यटन की नई कहानी

Editorial (Rishabh Rahul): अगर जन्नत है कहीं तो अमी अस्तो…और ये सिर्फ कहने की बात नहीं, जनवरी 2026 का कश्मीर सच में यही एहसास करा रहा है.

आपको याद होगा अप्रैल 2025 में पहलगाम के बैसारन इलाके में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था. 27 बेगुनाह पर्यटक मारे गए, डर ऐसा फैला कि कश्मीर का पर्यटन लगभग ठप हो गया. होटल खाली, बुकिंग कैंसिल, टैक्सी स्टैंड सूने और जिन लोगों की रोजी-रोटी टूरिज्म पर टिकी थी, उनके सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया. लेकिन कश्मीर की कहानी यहीं खत्म नहीं होती.

होटल 90 से 100 प्रतिशत तक फुल
जनवरी 2026 आते-आते तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है. न्यू ईयर 2026 के मौके पर पहलगाम, गुलमर्ग और सोनमर्ग में जो नजारा दिखा, उसने पुराने सारे डर तोड़ दिए. होटल 90 से 100 प्रतिशत तक फुल रहे. सिर्फ न्यू ईयर ईव पर ही पहलगाम में 15 से 17 हजार पर्यटक पहुंचे. ताजा बर्फबारी, विंटर कार्निवल, लोकल कल्चर के प्रोग्राम और चारों तरफ रौनक… कश्मीर फिर से मुस्कुरा रहा है.

स्थानीय लोग खुद आगे बढ़कर टूरिस्ट के दोस्त बन गए
पर्यटक बर्फ में खेलते दिखे, बच्चे स्लेजिंग करते रहे, कपल्स घुड़सवारी का मजा लेते नजर आए और हर कोई कैमरे में घाटी की खूबसूरती कैद करता रहा. सबसे बड़ी बात ये कि डर की जगह सुकून था. न्यूज 26 की टीम भी बीते महीने कश्मीर गई थी. टीम का अनुभव बिल्कुल साफ और सुरक्षित रहा. आम लोग बेहद मददगार निकले. कहीं किसी पर्यटक का सामान छूट गया तो उसे ढूंढकर वापस किया गया, कहीं खाने-पीने को लेकर ख्याल रखा गया. कई जगह तो स्थानीय लोग खुद आगे बढ़कर टूरिस्ट के दोस्त बन गए. ये वो कश्मीर है, जो मेहमान को अपना मानता है.

महीनों बाद सबके चेहरों पर रौनक लौट आई
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है और ये बात सिर्फ प्रशासन नहीं, खुद पर्यटक कह रहे हैं. परिवारों के साथ घूमने आए लोग खुलकर बता रहे हैं कि माहौल शांत है, सेफ है और पूरी तरह एंजॉय करने लायक है. इसका असर सीधे लोकल इकॉनमी पर दिख रहा है. कैब ड्राइवर, होटल स्टाफ, पोनी वाले, दुकानदार… महीनों बाद सबके चेहरों पर रौनक लौट आई है. लोग कह रहे हैं कि अगर यही रफ्तार रही, तो 2026 पूरे साल के लिए रिकॉर्ड तोड़ साल बन सकता है.

कश्मीर में टूरिज्म की तस्वीर बदली
अनुच्छेद-370 हटने के बाद से कश्मीर में टूरिज्म की तस्वीर बदली है. पहले निवेश सीमित था, अब प्राइवेट इन्वेस्टमेंट आया है. नए होटल बने हैं, सड़कें और कनेक्टिविटी बेहतर हुई है, इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है. 2019 से पहले जहां कुछ लाख पर्यटक आते थे, वहीं 2024 में ये आंकड़ा 2 करोड़ के पार पहुंच गया. 2025 में हमले की वजह से झटका जरूर लगा, लेकिन 2026 की शुरुआत ने साफ कर दिया है कि कश्मीर फिर खड़ा हो चुका है.

जम्मू-कश्मीर आपका इंतजार कर रहा है
सरकार की तरफ से प्रमोशन, इवेंट्स और नए टूरिज्म प्रोजेक्ट्स भी इस रिकवरी को और तेज कर रहे हैं. तो अगर आप कश्मीर जाने का मन बना रहे हैं, तो ये वक्त बिल्कुल सही है. बर्फ से ढकी वादियां, शांति, अपनापन और मुस्कुराते लोग… जम्मू-कश्मीर आपका इंतजार कर रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !