Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-07

Tatanagar Railway Updates: हाथियों की आवाजाही से रेलवे सतर्क, टाटानगर रेल मंडल की कई ट्रेनें तीन दिन रद्द

Tatanagar Railway Updates: टाटानगर रेल मंडल से होकर सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह सूचना बेहद जरूरी है. जंगल क्षेत्रों में जंगली हाथियों की लगातार आवाजाही ने रेलवे प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 7 जनवरी 2026 से 9 जनवरी 2026 तक कई MEMU और पैसेंजर ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का फैसला लिया है.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार चक्रधरपुर रेल मंडल के कुछ संवेदनशील सेक्शन ऐसे हैं, जहां लगातार हाथियों की गतिविधि देखी जा रही है. ऐसे में ट्रेनों का परिचालन जोखिम भरा हो सकता है. किसी भी संभावित दुर्घटना से बचाव के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है.

  • इन 3 दिनों के दौरान टाटानगर-बड़बिल-टाटानगर MEMU ट्रेन संख्या 68125 और 68126 दोनों दिशाओं में नहीं चलेगी. 
  • इसके अलावा चक्रधरपुर टाटानगर खड़गपुर टाटानगर चक्रधरपुर MEMU ट्रेन संख्या 68010, 68009, 68006 और 68011 भी 7 से 9 जनवरी 2026 तक रद्द रहेगी. यह सेवा टाटानगर को चक्रधरपुर और खड़गपुर से जोड़ती है.
  • टाटानगर गुआ टाटानगर MEMU ट्रेन संख्या 68019 और 68020 का परिचालन भी इन दिनों नहीं होगा. 
  • वहीं टाटानगर राउरकेला टाटानगर MEMU ट्रेन संख्या 68043 और 68044, जो औद्योगिक इलाकों को जोड़ने वाली अहम सेवा है, उसे भी 7 जनवरी से 9 जनवरी 2026 तक रद्द कर दिया गया है.
  • इसके साथ ही झारखंड और ओडिशा के बीच चलने वाली झारसुगुड़ा-हटिया-झारसुगुड़ा MEMU ट्रेन संख्या 18176 और 18175 भी अस्थायी रूप से रद्द रहेगी. 
  • बड़ामपहाड़-बंगिरिपोसी-बड़ामपहाड़ पैसेंजर ट्रेन संख्या 58151 और 58152 का परिचालन भी 3 दिनों तक नहीं होगा.
हाथियों और यात्रियों दोनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया फैसला
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपने स्टेशन या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें. यह फैसला हाथियों और यात्रियों दोनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके.

एहतियाती कार्रवाई से बड़े हादसों को रोका जा सकता है
जंगल क्षेत्रों में रेल ट्रैक के आसपास हाथियों की बढ़ती आवाजाही रेलवे के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है. ट्रेनों को 3 दिनों के लिए रद्द करना यात्रियों के लिए असुविधा जरूर पैदा करता है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से यह जरूरी कदम है. समय रहते की गई ऐसी एहतियाती कार्रवाई से बड़े हादसों को रोका जा सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !