अभिभावक को घर पर प्रशिक्षण दे सके
साथ ही उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में झारखण्ड राज्य में SIR-2003 में निर्वाचक का नाम खोजने से सम्बन्धित सीईओ झारखण्ड पोर्टल (https://ceo.jharkhand.gov.in/) एवं झारखण्ड के बाहर निर्वाचक का नाम खोजने की विधि https://voters.eci.gov.in/ पर हैंड्स ऑन प्रशिक्षण कराया गया । नाम खोजने की प्रक्रिया के सम्बन्ध में एक leaflet भी उपलब्ध कराया गया है। बताया गया कि अपने-अपने विद्यालय के 9,10,11,12 श्रेणी के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावक का भी SIR 2003 में नाम खोजने से सम्बन्धित प्रशिक्षित कराया जाय तथा अपील की गई कि leaflet को अपने कार्यालय में/ प्रमुख स्थानों पर लगाया जाय जहाँ पर अभिभावक की भीड़-भाड़ रहती है और बच्चों को भी प्रशिक्षण दिया जाय, ताकि बच्चे अपने अभिभावक को घर पर प्रशिक्षण दे सके।
अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनर द्वारा दिया गया
उपस्थित बी.एल.ए से अनुरोध किया गया कि अपने –अपने बी.एल.ओ. को इस कार्य में सहायता प्रदान करें एवं leaflet को अपने कार्यालय में लगाया जाय। मीडिया प्रतिनिधि से अपील किया गया कि इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय। प्रशिक्षण में बी.एल.ए. 2 - 662, प्राचार्य/ प्राधानाध्यापक /शिक्षक / शिक्षिका- 616 एवं जिला के मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे। कुल 1400 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रियंका सिंह, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनर द्वारा दिया गया।