Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-07

Adityapur News: आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय पर भाजपा का धरना प्रदर्शन

Adityapur News: झारखंड में लंबे समय से लंबित नगर निकाय चुनावों को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी भाजपा सरायकेला जिला इकाई की ओर से आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के जरिए भाजपा ने हेमंत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए चुनाव की तिथि जल्द घोषित करने और इसे दलीय आधार पर EVM के माध्यम से कराने की मांग की।



पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने सरकार पर किया हमला

धरना को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार अपनी राजनीतिक जमीन खिसकते देख हार के डर से चुनावों को टाल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल हाई कोर्ट के दबाव में चुनाव की बात कर रही है, लेकिन उसकी मंशा साफ नहीं है। जनता को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है।

प्रभारी दिनेशानंद गोस्वामी ने की सरकार की आलोचना
प्रभारी दिनेशानंद गोस्वामी ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य में विकास कार्य ठप हैं और नगर निकायों में पारदर्शिता का पूरी तरह अभाव है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस नीति से जनता में भारी आक्रोश है और इसका जवाब आगामी चुनावों में दिया जाएगा।

जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव ने उठाई आवाज
जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव ने कहा कि चुनाव न होने के कारण नगर निगमों में अधिकारियों का बोलबाला है, जिससे भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !