Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-08

Jharkhand Accident: खूंटी–सिमडेगा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई क्रेटा कार, दो फादरों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Jharkhand: खूंटी जिले से बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। खूंटी–सिमडेगा मुख्य मार्ग पर डोड़मा आरसी चर्च से जुड़े दो फादरों की इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य फादर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि तेज रफ्तार में जा रही क्रेटा कार आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से जा टकराई और टक्कर के बाद कार ट्रक में बुरी तरह फंस गई।

घटना में मृतकों की पहचान 

इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान डोड़मा निवासी फादर सुशील प्रवीण टिडू और बागरटोली निवासी फादर सुनील भंगरा के रूप में की गई है। वहीं इस दुर्घटना में फादर जॉन्सन भेंगरा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जो वर्तमान में असम के एक चर्च में सेवा दे रहे हैं। घटना के तुरंत बाद घायल फादर को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त

स्थानीय लोगों के अनुसार, तीनों फादर तोरपा में आयोजित एक पार्टी में शामिल होकर देर रात अपने डोड़मा स्थित चर्च लौट रहे थे। इसी दौरान डोड़मा आरसी चर्च के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रहे ट्रक से पीछे जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।

पुलिस मौके पर पहुंची 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद थाना प्रभारी मुकेश यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
  
पुलिस की जांच जारी 

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं दुर्घटना के कारणों की जांच करते हुए पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !