Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-08

Jamshedpur Janta Dal United: जमशेदपुर में बढ़ती चोरी, छीनतई, अड्डेबाजी और नशाखोरी से दहशत, शहर में कानून-व्यवस्था पर उठने लगे सवाल, सख्त कार्रवाई की मांग तेज--जनता दल यूनाइटेड

Jamshedpur: जमशेदपुर शहर के विभिन्न इलाकों में बीते कुछ समय से चोरी, छीनतई, अड्डेबाजी एवं नशाखोरी जैसी आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इन घटनाओं ने आम नागरिकों, व्यापारियों, महिलाओं और युवाओं के बीच भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। हालात ऐसे हो गए हैं कि शाम ढलते ही कई संवेदनशील इलाकों में असामाजिक तत्वों की सक्रियता बढ़ जाती है, जिससे लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो रहा है।


असामाजिक तत्वों की सक्रियता

स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों, चौक-चौराहों, बाजारों और आवासीय क्षेत्रों में अड्डेबाजी और नशाखोरी खुलेआम हो रही है। नशे में धुत युवकों द्वारा राहगीरों से छीनतई, दुकानों में चोरी और महिलाओं के साथ बदसलूकी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे सामाजिक शांति भंग हो रही है और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

शहरवासियों का मानना है कि यदि समय रहते इन आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है। अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

निरंतर अभियान चलाया जाए

इसको लेकर नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन और पुलिस से सख्त कदम उठाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि, शहर के संवेदनशील एवं अपराध-प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए असामाजिक तत्वों और नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के ठिकानों पर नियमित छापेमारी की जाए, नशाखोरी के खिलाफ विशेष और निरंतर अभियान चलाया जाए।

प्रमुख चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर 

प्रमुख चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और सक्रिय पुलिस बल तैनात किया जाए, सभी थानों को और अधिक सक्रिय बनाकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, शहरवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि जमशेदपुर की शांति, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता बिना डर के अपना दैनिक जीवन जी सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !