Jamshedpur: आज बागबेड़ा का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव के नेतृत्व में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय से साकची स्थित उनके कार्यालय में मिलकर ज्ञापन सौंपकर टाटानगर स्टेशन से बडौदा घाट तक सड़क की मरम्मत एवं कालीकरण (ब्लैक टॉप) की मांग रखी। उल्लेखनीय है कि पथ निर्माण विभाग द्वारा लगभग पाँच छ: वर्ष पूर्व टाटानगर स्टेशन से बडौदा घाट तक सड़क का निर्माण कराया गया था।
आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना
वर्तमान में उक्त सड़क पर वायरलेस मैदान के पास, शौचालय के समीप, गांधी नगर सिंहभूम लाइब्रेरी के पास, रेलवे स्कूल के पास सहित कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण सड़क अत्यंत जर्जर अवस्था में है। इस सड़क से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है, जिससे आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा एवं दुर्घटना घट रही है।
कार्यपालक अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल के माँग
कार्यपालक अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल के माँग को गंभीरता पूर्वक सुना एवं उपरोक्त सड़क की मरम्मती, एक लेयर कालीकरण सड़क निर्माण का एक सप्ताह में टेंडर निकालने का आश्वासन दिये। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से किशोर यादव ,धर्मेंद्र चौहान, सपन कुमार साव, विष्णु ठाकुर, उपमुखिया संतोष ठाकुर एवं प्राण राय शामिल थे।