Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-08

Ranchi Deputy Commissioner: उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जनता की समस्याओं का किया समयबद्ध समाधान का निर्देश

Ranchi: उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आम जनता से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए और किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

इस दौरान मुख्य रूप से भूमि संबंधी विवाद, भूमि उपयोग की अनुमति (परमिशन) तथा अन्य विविध शिकायतें प्राप्त हुईं। उपायुक्त ने सभी फरियादों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक सुगमता से पहुंचाना है। जनता दरबार जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होता है।

सफलतापूर्वक आयोजित होता आ रहा है

साथ ही, राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के आयोजकों के प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर महोत्सव के माध्यम से आदिवासी समाज की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन पर चर्चा की। यह महोत्सव रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में विगत कई वर्षों से सफलतापूर्वक आयोजित होता आ रहा है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !