Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-08

Jamshedpur Station Road: स्टेशन रोड पर पुनर्विकास को लेकर 16 को चलेगा रेलवे का बुलडोजर

Jamshedpur: टाटानगर स्टेशन के पुनर्विकास को लेकर स्टेशन चौक से कीताडीह रोड स्थित दुकानों पर 16 या 17 जनवरी को रेलवे का बुलडोजर चल सकता है। डीआरएम तरुण हुरिया के निर्देश पर टाटानगर रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को पत्र लिखकर प्रस्तावित कार्रवाई की जानकारी दी है। पत्र में अभियान के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती का अनुरोध किया गया है।
रेलवे की योजना के अनुसार स्टेशन चौक से कीताडीह रोड होते हुए रनिंग रूम तक स्थित दुकानों को स्टेशन विकास योजना के तहत हटाया जाना है। रेलवे को आशंका है कि दुकानों को तोड़ने के दौरान विरोध और हंगामा हो सकता है, इसी कारण जिला प्रशासन को पहले से सूचित किया गया है। इससे पहले रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने विधि-व्यवस्था डीएसपी, बागबेड़ा थाना और टाटानगर आरपीएफ प्रभारी को भी पत्र दिया था, लेकिन 5 जनवरी को सांसद के हस्तक्षेप के चलते अभियान टल गया था।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !