Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-08

JMM: झामुमो, कांग्रेस और राजद ने आदिवासियों के साथ किया धोखा, जल्द होगा बड़ा आंदोलन- चंपाई सोरेन

Jharkhand: संथाल जाने के क्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन गुरुवार को धनबाद के मैथन पहुंचे। जहाँ कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया।


वही राज्य में लागू हुए पेसा कानून को लेकर उन्होंने राज्य सरकार पर बड़ा हमला किया। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि पेसा कानून को लागू कर हेमंत सरकार ने आदिवासियों के साथ धोखा किया है। आदिवासी समाज ने खोया है पाया कुछ नहीं, इसके लिए बड़ी आंदोलन की जरूरत है।

आदिवासी को अपनी अस्मिता के लिये संघर्ष 

चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड में आदिवासी समाज का एक लंबा इतिहास रहा है, झारखंड में तिलका मांझी से लेकर अब तक कई महापुरुषों द्वारा आंदोलन किया गया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज ने कितना खोया है इसको लेकर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि अब तक आदिवासी समाज को कुछ मिला नहीं, सिर्फ खोया है। इसके लिए एक और आंदोलन की जरूरत है। तभी राज्य में आदिवासियों को हक और अधिकार मिलेगा। आदिवासी को अपनी अस्मिता के लिये संघर्ष करना पड़ेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !