Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-08

Legal Awareness Program: को-ऑपरेटिव कॉलेज में लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, सकारात्मक सोच से ही जीवन को बेहतर दिशा दे सकते हैं युवा : कुमार सौरभ त्रिपाठी

Jamshedpur: जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की ओर से लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीनियर सिविल जज सह डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छी संगति, सही मार्गदर्शन, अनुशासन और सकारात्मक सोच के माध्यम से ही युवा अपने जीवन को बेहतर दिशा दे सकते हैं। उन्होंने कानून की जानकारी के साथ-साथ मानवीय दृष्टिकोण अपनाने पर भी विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह ने युवाओं से नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ड्रग्स न केवल व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करता है, बल्कि पूरे समाज को खोखला कर देता है। ऐसे में नशे के खिलाफ आवाज उठाना प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है।

सदर अस्पताल, जमशेदपुर के मनो चिकित्सक डॉ. महेश हेंब्रम ने ड्रग्स के मानसिक और व्यावहारिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति की सोच, निर्णय क्षमता और भविष्य पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है।

कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल जमशेदपुर के विदेश सिन्हा, डॉ. के.के. शुक्ला, डॉ. संजय कुमार बिरौली, पीएलवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन कॉलेज की एनसीसी बटालियन एवं एनएसएस इकाई के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का संचालन दर्शनशास्त्र विभाग के शिक्षक सह एनसीसी के केयरटेकर ऑफिसर डॉ. डुमरेन्द्र राजन ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दुर्गा ने दिया।

इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स के साथ-साथ जमशेदपुर लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !