Jharkhand Railway Update: अपरिहार्य तकनीकी कारणों के कारण रेलवे प्रशासन ने जनवरी और फरवरी 2026 में चलने वाली कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया है. इस फैसले से राजधानी एक्सप्रेस सहित रांची, सासाराम और चोपन रूट की महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रभावित होंगी.यात्रियों से यात्रा से पहले अद्यतन जानकारी लेने की अपील की गई है.
राजधानी एक्सप्रेस का बदला मार्ग
नई दिल्ली–रांची राजधानी एक्सप्रेस (20408) अब टोरी–बरकाकाना–मेसरा–टाटीसिलवे होकर रांची पहुंचेगी.यह परिवर्तन जनवरी 7, 14, 21, 28 और फरवरी 4 को लागू रहेगा. वहीं रांची–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (20407) रांची से टाटीसिलवे–मेसरा–बरकाकाना–टोरी मार्ग से चलेगी, जो जनवरी 8, 15, 22, 29 और फरवरी 5 को प्रभावी रहेगा. इसके अलावा नई दिल्ली–रांची राजधानी एक्सप्रेस (12454) 10, 17, 24 और 31 जनवरी को बदले मार्ग से चलेगी, जबकि रांची–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12453) 11, 18, 25 जनवरी और 1 फरवरी को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी.
एक्सप्रेस ट्रेनों पर भी असर
रांची–चोपन एक्सप्रेस (18631) जनवरी 9, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28, 30 तथा फरवरी 1, 4 और 6 को रांची–टाटीसिलवे–मेसरा–बरकाकाना–टोरी मार्ग से चलेगी.चोपन–रांची एक्सप्रेस (18632) जनवरी 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24, 26, 29, 31 और फरवरी 2, 5 व 7 को टोरी–बरकाकाना–मेसरा–टाटीसिलवे होकर रांची आएगी
सासाराम रूट की ट्रेनें भी बदले मार्ग से
रांची–सासाराम एक्सप्रेस (18635) जनवरी 8 से 10, 12 से 17, 19 से 24, 26 से 31 तथा फरवरी 2 से 7 तक बदले मार्ग से चलेगी. वहीं सासाराम–रांची एक्सप्रेस (18636) जनवरी 9 से 11, 13 से 18, 20 से 25, 27 से 31 और फरवरी 1 व 3 से 8 तक परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी रेलवे हेल्पलाइन या आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.