Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-09

Saraikela News: चांडिल में NH-33 पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में एनएच-33 पर शुक्रवार को एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई.यह हादसा कान्दरबेड़ा स्थित वृंदावन गार्डन के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी.


दो बाइक सवार घायल 
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में एक की पहचान पप्पू के रूप में हुई है, जो कनन फिलिंग पेट्रोल पंप के सामने टायर दुकान चलाते हैं. दूसरा व्यक्ति भी उनके साथ बाइक पर सवार था.

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.आसपास मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए एंबुलेंस बुलवाई और दोनों घायलों को इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेजा.

घटना की जानकारी मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना किस वाहन से और किन कारणों से हुई.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !