चाईबासा : मझगांव प्रखंड के झारखंड उड़ीसा सीमा स्थित बेनीसागर में हाथी ने दो व्यक्ति को पटक कर मौत के घाट उतार दिया हैं। इसमें बेनीसागर निवासी 40 वर्षीय प्रकाश मालवा और एक नाबालिक बच्चा शामिल है। हाथी मारने के बाद बच्चा के शव के पास ही खड़ा है।
हाथी के हमले से 19 लोगों की मौत
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और मझगांव थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। वन विभाग हाथी को ट्रैंकुलाइज कर सुरक्षित क्षेत्र में स्थानांतरित करने की तैयारी कर रहा है। पिछले एक सप्ताह में हाथी के हमले से अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है।
ग्रामीणों ने रात में गश्ती बढ़ाने की मांग
ग्रामीणों ने रात में गश्ती बढ़ाने और चेतावनी प्रणाली को मजबूत करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी को सुरक्षित क्षेत्र में स्थानांतरित करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने रात में गश्ती बढ़ाने और चेतावनी प्रणाली को मजबूत करने की मांग की है।
पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की
पुलिस और वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। वन विभाग हाथी को ट्रैंकुलाइज कर सुरक्षित क्षेत्र में स्थानांतरित करने की तैयारी कर रहा है।