Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-09

Jamshedpur Jobs: जमशेदपुर में नौकरियों की बौछार, 27 कंपनियों में 2504 पदों पर सीधी भर्ती, दुबई जाने का भी मौका

Jamshedpur: जमशेदपुर अवर प्रादेशिक नियोजनालय (गोलमुरी), जमशेदपुर में 09 जनवरी को दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला आयोजित किया गया। इसमें आठवीं पास से लेकर एमबीए डिग्रीधारकों तक के लिए 2504 वैकेंसी उपलब्ध है यहां 27 कंपनियां सीधी नियुक्ति कर रही है इनमें 23 स्थानीय, दो रांची और पुणे-चेन्नई की एक-एक कंपनी शामिल है। रोजगार मेले में सीएनसी / वीएनसी ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, मशीन ऑपरेटर, मैकेनिकल इंजीनियर जैसे तकनीकी पदों के साथ-साथ डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर, एचआर एग्जीक्यूटिव आईटी एग्जीक्यूटिव, एमआईएस एग्जीक्यूटिव जैसे प्रोफेशनल पद भी उपलब्ध है।


आयु सीमा 18 से 55 वर्ष

 इसके अलावा सिक्युरिटी गार्ड, शिक्षक, एलआईसी एजेंट, फील्ड ऑफिसर, रिसेप्शनिस्ट और ड्राइवर पदों पर बहाली की जाएगी। इस रोजगार मेले में दुबई के लिए प्लंबर, टाइल्स मेसन और पाइप फिटर जैसे पदों पर भी भर्ती हो रही है। यानी युवाओं को झारखंड ही नहीं, विदेश में भी नौकरी पाने का अवसर मिल रहा है आयु सीमा 18 से 55 वर्ष रखी गई है। 

रोजगार मेला का आयोजन 

वेतनमान 11000 से 35000 रुपए प्रतिमाह तक होगा। अधिकतर कंपनियों में महिला और पुरुष दोनों के लिए समान अवसर उपलब्ध हैं। पिछले चार साल में यह शहर का सबसे बड़ा रोजगार मेला होगा। इससे पहले 2022 में 1800 पदों पर बहाली के लिए रोजगार मेला का आयोजन किया गया था।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !