Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-09

Koderma News: कड़ाके की ठंड बनी काल, कमरे में बोरसी जलाकर सोए दंपती की दम घुटने से मौत

Koderma: कोडरमा थाना क्षेत्र के पूर्णानगर में गुरुवार की देर रात धुएं से दम घुटने के कारण एक दंपती की मौत हो गई। दंपती अत्यधिक ठंड के कारण कमरे में बोरसी जलाकर सोए हुए थे।


सुबह उनका शव कमरे से बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय वीरेंद्र शर्मा उर्फ नन्हकू और उनकी 48 वर्षीय पत्नी कांति देवी के रूप में हुई है।

11 बजे अपने-अपने कमरों में सोने चले

दंपती की दम घुटने की आशंका जताई जा रही है। इधर, मृतक दंपती की बड़ी बहू जयंती देवी ने बताया कि गुरुवार शाम ससुर अपनी आंखों की समस्या के संबंध में सदर अस्पताल गए थे। अस्पताल से लौटने के बाद, पूरे परिवार ने रात का खाना खाया और करीब 11 बजे अपने-अपने कमरों में सोने चले गए।

कड़ाके की ठंड को देखते हुए

कड़ाके की ठंड को देखते हुए, वीरेंद्र शर्मा और उनकी पत्नी एक बोरसी आग तापने के लिए इस्तेमाल होने वाला मिट्टी का बर्तन कहा जाता हैं, जिसमें लकड़ी जल रही थी, उसे अपने कमरे में लेकर सो गए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !