Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-09

Jamshedpur News: परसुडीह के किताडीह राजू बगान में सुनसान घर से लाखों की चोरी

Jamshedpur: परसुडीह थाना क्षेत्र के किताडीह राजू बगान इलाके में चोरों ने एक सुनसान घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया. पीड़ित रेलवे लोको पायलट सत्य नारायण के घर में यह घटना गुरुवार देर रात हुई, जब घर में कोई भी मौजूद नहीं था.

ड्यूटी से लौटने पर सामने आई चोरी की जानकारी

शुक्रवार सुबह ड्यूटी पूरी कर घर लौटे सत्य नारायण को चोरी की भनक तब लगी, जब उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद है. संदेह होने पर उन्होंने पीछे जाकर जांच की, जहां पाया कि पिछले दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. जिसके बाद उन्होंने अपने परिचितों को सूचना दी और पुलिस को मामले की जानकारी दी.

कमरों में बिखरा पड़ा था सामान

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर की जांच की. पुलिस की जांच में पता चला कि चोरों ने घर के तीनों कमरों की अलमारियों और सामान को पूरी तरह खंगाल डाला था. फर्श पर सामान बिखरा पड़ा था. चोर आभूषण, नकदी, लैपटॉप और अन्य कीमती वस्तुएं लेकर फरार हो गए.

इलाज और ड्यूटी के कारण घर था खाली

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी और बेटा इलाज के सिलसिले में वेल्लोर गए हुए हैं, जबकि वह स्वयं जनशताब्दी एक्सप्रेस लेकर ड्यूटी पर थे. घर में रहने वाला किराएदार भी लोको पायलट है और घटना के समय वह भी ड्यूटी पर था. इसी वजह से घर पूरी तरह खाली था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. आशंका जताई जा रही है कि करीब चार से पांच लाख रुपये की चोरी हुई है.

पीछे के रास्ते से घुसे चोर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

स्थानीय लोगों के अनुसार चोर पीछे के दरवाजे से घर में दाखिल हुए और अंदर से मुख्य दरवाजा बंद कर लिया. रात करीब दो बजे कुछ लोगों ने संदिग्ध आवाजें सुनने की बात कही है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !