Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-09

Jamshedpur News: अरीज मरीन एंड इंजीनियरिंग सर्विसेस की सामाजिक पहल, साकची स्थित पीपल्स एकेडमी स्कूल में स्मार्ट क्लास का निर्माण

Jamshedpur: शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी को बढ़ावा देते हुए अरीज मरीन एंड इंजीनियरिंग सर्विसेस ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए साकची स्थित पीपल्स एकेडमी स्कूल में एक आधुनिक स्मार्ट क्लास का निर्माण कराया है। इस स्मार्ट क्लास के माध्यम से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को डिजिटल तकनीक से जुड़ी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी सीखने की क्षमता में गुणात्मक सुधार होगा।


भविष्य निर्माण में मील का पत्थर साबित

स्मार्ट क्लास में आधुनिक ऑडियो-विजुअल उपकरण, डिजिटल बोर्ड एवं ई-लर्निंग की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे पढ़ाई को रोचक और प्रभावी बनाया जा सके। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने इस पहल के लिए अरीज मरीन एंड इंजीनियरिंग सर्विसेस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल छात्रों के भविष्य निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी।

सराहना करते हुए इसे एक सराहनीय कदम बताया

इस अवसर पर कंपनी के मैनेजर दिनु दे  ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज के विकास में योगदान देते रहेंगे। स्थानीय लोगों एवं अभिभावकों ने भी इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे एक सराहनीय कदम बताया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !