Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-09

Seraikela News: सरायकेला में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन

Seraikela News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औपचारिक उद्घाटन किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संस्थान की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए भविष्य बदलने वाला कदम बताया.


कोल्हान के लिए ऐतिहासिक क्षण

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, "आज का दिन कोल्हान के लिए ऐतिहासिक है. सरायकेला में एक उच्च स्तरीय मेडिकल कॉलेज का सपना आज हकीकत बन गया है. यह संस्थान न केवल शिक्षा देगा, बल्कि पीढ़ी-दर-पीढ़ी समाज की सेवा के लिए डॉक्टर तैयार करेगा."

राज्य में बढ़ेगी मेडिकल कॉलेजों की संख्या
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में झारखंड में 10 मेडिकल कॉलेज हैं, लेकिन सरकार का लक्ष्य आगामी 4 वर्षों में इस संख्या को
बढ़ाकर 20 करने का है. उन्होंने जानकारी दी कि चाईबासा, कोडरमा और बोकारो में सरकारी मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है.

स्वास्थ्य मंत्री का कड़ा संदेश
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने झारखंड के मेडिकल सिस्टम में सुधार का भरोसा दिलाया. उन्होंने घोषणा की कि सरकार अब पूरे राज्य में थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया के मरीजों का व्यापक सर्वे कराएगी.उन्होंने कहा, "अब तक हमारे मरीजों को इन बीमारियों के जटिल इलाज के लिए दूसरे राज्यों के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब झारखंड के ही अस्पतालों में इनका पुख्ता इलाज सुनिश्चित किया जाएगा."

संस्थान का सफर और बुनियादी ढांचा
कॉलेज के चैयरमैन एम.एन. सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के सहयोग से 2022 जियाडा के माध्यम से भूमि आवंटित हुई थी. यह मेडिकल कॉलेज फिलहाल 100 एमबीबीएस सीटों के साथ शुरू हुआ है और यहां अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !