Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-09

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां में रोजगार मेले से 188 युवाओं को मिला नौकरी का मौका

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर में शुक्रवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया.इस मेले में कुल 15 निजी संस्थानों ने भाग लिया और अलग-अलग पदों के लिए 188 अभ्यर्थियों को चयन की प्रक्रिया में शॉर्टलिस्ट किया गया.


इन कंपनियों ने किया अभ्यार्थियों का चयन 

रोजगार मेले में रामकृष्ण फोर्जिंग्स लिमिटेड, श्याम स्टील लिमिटेड, रामकृष्ण कास्टिंग सॉल्यूशन लिमिटेड, बीएन ट्रैक्टर्स, मित्तल मोटर्स, यूनिक सॉल्यूशन, संजीव रमन सिक्योरिटी, टैलेंटनेक्सा सर्विसेज लिमिटेड, युवा शक्ति फाउंडेशन, प्रधान कंस्ट्रक्शन सहित अन्य संस्थानों ने भाग लिया.

इन कंपनियों द्वारा रोबोट इंजीनियर, टर्निंग ऑपरेटर, फिटर, एचएमसी/वीएमसी ऑपरेटर, मेंटेनेंस और क्वालिटी इंजीनियर, सेल्समैन, टेलीकॉलर, ऑटोमोबाइल मैकेनिक, वेल्डर, सेफ्टी सुपरवाइजर, लाइन इंस्पेक्टर, प्रेस फिल्टर ऑपरेटर, क्रेन ऑपरेटर, मोबिलाइजर, कोऑर्डिनेटर, ट्रेनी, स्टोर कीपर, सिक्योरिटी गार्ड और ड्राइवर जैसे पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया. चयनित अभ्यर्थियों को सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर में नियुक्ति दी जाएगी.

जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो ने बताया कि रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को सीधे कंपनियों से जुड़ने का अवसर मिला है.उन्होंने कहा कि जिला नियोजनालय और मॉडल कैरियर सेंटर की ओर से आगे भी नियमित रूप से रोजगार मेला और भर्ती शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे.

उन्होंने जिले के बेरोजगार युवाओं से अपील की कि वे आने वाले समय में ऐसे रोजगार मेलों और कैंपों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !