Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-09

Seraikela News: बांकीपुर गांव में प्रदूषण से परेशान ग्रामीण, जिला परिषद अध्यक्ष ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के रापचा पंचायत अंतर्गत बांकीपुर गांव में बढ़ते प्रदूषण से जूझ रहे ग्रामीणों की स्थिति जानने के लिए शुक्रवार को जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा और जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल गांव पहुंचे. दोनों जनप्रतिनिधियों ने गांव का दौरा कर लोगों से सीधे बातचीत की और प्रदूषण से हो रही परेशानियों को करीब से समझा.


कंपनी के वजह से बढ़ा प्रदुषण 

ग्रामीणों ने बताया कि पास में संचालित एक कंपनी से निकलने वाली धूल, धुआं और कचरे के कारण गांव का वातावरण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.इससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं में सांस लेने की समस्या, त्वचा रोग सहित कई तरह की बीमारियां बढ़ गई हैं. साथ ही खेती-बाड़ी और आसपास के पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है.

जिला परिषद ने दिया आश्वासन 
निरीक्षण के बाद जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि वे दो दिनों के भीतर जिला परिषद के सचिव सह उप विकास आयुक्त (डीडीसी) को पत्र देकर मामले से अवगत कराएंगे और एक सप्ताह के अंदर ठोस कार्रवाई की मांग करेंगे. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय पर उचित कदम नहीं उठाए गए, तो जिला परिषद के सभी सदस्य मिलकर संबंधित कंपनी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे.

वहीं, गांव पहुंचकर स्थिति देखने पर ग्रामीणों ने जिला परिषद अध्यक्ष का आभार जताया और प्रदूषण की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक प्रदूषण पर पूरी तरह रोक नहीं लगेगी, तब तक उनका स्वास्थ्य, जीवन और भविष्य सुरक्षित नहीं रह सकता.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !