Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-09

Mango Bike Theft: मानगो से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ युवक गिरफ्तार

Jamshedpur: मानगो थाना की पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान कृष्णा कुमार उर्फ सोनू के रूप में हुई है, जो मानगो जवाहरनगर रोड नंबर–15 का निवासी बताया गया है।
पुलिस ने आरोपी से मानगो थाना में पूछताछ करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार 8 जनवरी को मानगो थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था। मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर छापामारी कर आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !