Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-09

Jamshedpur News: विधायक संजीव सरदार के प्रयास से टाटानगर से बड़ौदा घाट तक सड़क उन्नयन को 4.17 करोड़ की मंजूरी, 2.85 किमी सड़क होगी चकाचक

Jamshedpur: पथ प्रमंडल, जमशेदपुर अंतर्गत टाटानगर रेलवे स्टेशन से बड़ौदा घाट तक कुल 2.850 किलोमीटर लंबी सड़क के उन्नयन कार्य के लिए 4 करोड़ 17 लाख 51 हजार 900 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना की मंजूरी पोटका विधायक संजीव सरदार के सतत प्रयासों का प्रतिफल मानी जा रही है।
यह सड़क टाटानगर रेलवे स्टेशन से जमशेदपुर–हाता मुख्य मार्ग होते हुए घनी आबादी वाले बागबेड़ा कॉलोनी को जोड़ते हुए बड़ौदा घाट तक जाती है। वर्तमान में सड़क की हालत अत्यंत जर्जर है, जिससे रोजाना आने-जाने वाले हजारों वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सड़क के उन्नयन और राइडिंग क्वालिटी में सुधार होने से क्षेत्र के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

जर्जर सड़क से मिलेगी राहत, आवागमन होगा सुगम

स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए विधायक संजीव सरदार ने इस सड़क के निर्माण के लिए लगातार प्रयास किए। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया था। मुख्यमंत्री ने स्वयं इस बहुप्रतीक्षित योजना को स्वीकृति प्रदान की, जिसके बाद प्रशासनिक मंजूरी जारी की गई।

जनहित सर्वोपरि, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता : संजीव सरदार

मंजूरी मिलने पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि पोटका और आसपास के क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह सड़क केवल एक मार्ग नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों की दैनिक जरूरतों से जुड़ी जीवनरेखा है। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।

विकास मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सर्वोच्च प्राथमिकता

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार बुनियादी ढांचे के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। आम जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णय राज्य को विकास की नई दिशा में ले जा रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !