Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-10

Dhanbad News: उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने मेधा डेयरी का निरीक्षण किया, विस्थापितों के लिए आजीविका पर जोर

Dhanbad: उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने बरमसिया स्थित मेधा डेयरी का हाल ही में निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने बेलगड़िया क्षेत्र के विस्थापितों के लिए आजीविका बढ़ाने पर विशेष चर्चा की।


आर्थिक स्थिति बेहतर

उन्होंने झारखंड मिल्क फेडरेशन के साथ विस्तार से बातचीत की और डेयरी कोऑपरेटिव सोसाइटी को मजबूत बनाने, विभिन्न स्थानों पर कलेक्शन सेंटर और मिल्क पार्लर खोलने पर जोर दिया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि इससे बेलगड़िया में विस्थापित लोगों के लिए स्वरोजगार के नए अवसर खुलेंगे और उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

इसके अतिरिक्त, सन्नी राज ने केन्दुआडीह स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया और उसे और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !